Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी की हत्या कर नाले में गाड़ा शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

बहराइच। ज़िले के मोतीपुर क्षेत्र में ग्राम सभा उर्रा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या (Murder) कर दी और शव (Dead Body) को नाले में गाड़ दिया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर निवासी प्रदीप बोट का शुक्रवार रात को पत्नी शर्मा देवी (32) से जमकर विवाद हुआ। पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की मौत होने पर पति उसे उठाकर घर के बाहर ले गया। इसके बाद घर के सामने बने नाले में शव (Dead Body) को गाड़ दिया।

शनिवार की सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वहाँ लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में पति ने वारदात को अंजाम दिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जायेगा। गांव के लोगों के मुताबिक पति और पत्नी दोनों शराब पीते थे। रात में शराब पीने के बाद विवाद किया। जिसके बाद पति ने पत्नी की गला दबा दी।

प्रदीप बोट ने पत्नी की रात में हत्या कर शव को नाले में गाड़ दिया। तब तक किसी को जानकारी नहीं हुई। लेकिन शनिवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मिट्टी जब हटा, तब महिला के दबे होने की जानकारी हुई। इस पर लोग एकत्रित हुए।

Exit mobile version