Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला की हत्या करके जलाया शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मेरठ। मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसोरी गांव में शुक्रवार को 01 महिला का जलता हुआ शव (Dead Body) बरामद मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जिसोरी गांव के जंगल में शुक्रवार को लोगों ने 01 महिला का जलता हुआ शव मिला। लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक देहात केशव कुमार और मुंडाली थाना प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने तक भी शव जल रहा था। पुलिस ने शव की आग बुझाई। मुंडाली थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के गले में रस्सी बंधी हुई थी। इससे लग रहा है कि गला घोटकर महिला की हत्या की गई है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करके शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हुई। पुलिस ने अधजले शव को पहचान के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।

Exit mobile version