Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लापता बच्चे का खेत में दबा मिला शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुये सात साल के बच्चे का शव (Dead Body)  मंगलवार को एक खेत से बरामद हुआ है।

पुलिस उपाधीक्षक विजय चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि गत 15 दिसंबर की शाम को खेकड़ा क्षेत्र के फखरपुर गांव से सोहनवीर का इकलौता बेटा शौर्य ट्यूशन से घर लौटते समय लापता हो गया था। बच्चे की तलाश में शनिवार को एडीजी राजीव सभरवाल व आइजी प्रवीण कुमार ने भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर शौर्य के परिजनों से बात की थी। उन्होंने परिजनों को बच्चे की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया था।

श्री चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम को शौर्य का शव गांव के ही जंगल में अशोक के खेत में एक गड्ढे में दबा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बच्चे की हत्या मृतक के चाचा ने ही रूपयों के लेनदेन को लेकर की थी। मृतक शौर्य के चाचा विनीत समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Exit mobile version