Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर से निकली मां-बेटी का तालाब में मिला शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

देवरिया। जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में पारिवारिक तकरार के बाद घर से निकली मां और बेटी का शव (Dead Body) शुक्रवार को तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई।

थाना प्रभारी गौरीबाजार नवीन सिंह ने बताया कि क्षेत्र के देवतहां गांव निवासी सीमा सिंह (28) पारिवारिक तकरार होने के बाद गुरूवार शाम पुत्री अनुष्का (5) को साथ लेकर घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कल रात तक पता नहीं चल सका।

शुक्रवार के दोपहर बाद गांव से कुछ दूर स्थित तालाब में मां,बेटी का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version