Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चार साल के लापता मासूम की कुएं में मिली लाश

The entire family was found dead

The entire family was found dead

सुलतानपुर। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मासूम का शव (Dead Body) कुएं में उतराता हुआ मिला। शव को कुएं से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा।

डोमापारा गांव निवासी जलील अहमद का चार वर्षीय पुत्र नबी आलम गुरुवार सुबह लगभग ग्यारह बजे घर के सामने खेलते वक्त अचानक लापता हो गया। परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कही भी पता नहीं चला। इस पर मां रुबीना ने बेटे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी।

मामला दर्ज कर पुलिस लापता बच्चे की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को घर से करीब 150 मीटर दूर बाग में बने कुएं में लापता बच्चे का शव पुलिस को मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दिया है। नबी चार बहनों में अकेला भाई था।

Exit mobile version