Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना नदी में नहाते समय डूबे मध्य प्रदेश के किशोर का शव बरामद

Drowned

Drowned

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में मध्य प्रदेश के एक किशोर की डूबने से मृत्यु हो गई जिसका शव शुक्रवार को यमुना नदी से बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले के कानावर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी स्व0 राजवीर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अमित अपने मौसा के साथ पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव बीमार मामा पप्पू का हाल-चाल लेने आया था। गुरुवार अपराह्न वह हमउम्र साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गया और उसी दौरान डूब गया।

PSO से चली गोली से BJP नेता घायल, अस्पताल में भर्ती

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की। लेकिन शव नहीं मिला। शुक्रवार को किशोर का शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर चिल्ला घाट में यमुना से गोताखोरों ने शव बरामद किया।

Exit mobile version