Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जंगल में मिला जवान का गोलियों से छलनी शव, आतंकियों ने किया अगवा

Soldier

Dead body of a soldier found in the forest

जम्मू। जम्मू और कश्नीर के अनंतनाग में जहां आतंकियों ने टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान (Soldier) की जान ले ली है। जवान का शव मिल गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक जवान के शरीर पर कई गोलियों के निशान हैं। शरीर को चाकूओं से भी काटा गया है। मृत जवान की पहचान हिलाल अहम भट के रूप में हुई है जो टेरिटोरियल आर्मी में तैनात था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले से ही जवान गायब था।

आपको बता दें कि इससे पहले 2 जवानों (Soldier) के अपहरण की खबर आई थी। एक जवान आतंकियों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। हालांकि उस जवान के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि दूसरे जवान को सुरक्षित खोज निकाला जाए।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आतंकवादियों ने अनंतनाग से कथित तौर पर TA के जवान (Soldier) का अपहरण कर लिया है।

‘भाजपा ने हारी हुई लड़ाई जीती’, भगवा पार्टी के कायल हुए संजय राउत

एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि अनंतनाग के जंगल इलाके में कथित तौर पर दो सैनिकों (Soldier)  का अपहरण किया गया था, लेकिन इनमें से एक चंगुल से छूटने में सफल रहा।

Exit mobile version