Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कमरे में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या

Dead Bodies

Dead Bodies

लखनऊ। राजधानी के मड़ियाव थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम को एक युवक का शव (Dead Body) कमरे में मिला। युवक की धारदार हथियार से हत्या (Murder) की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मड़ियाव थाना क्षेत्र में रहने वाला ललित मोहन पाण्डेय की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह टहलने गयी थी। घर में उनके पति थे। कुछ देर बाद जब वो टहल कर वापस आई तो देखा कि उनके पति का शव पड़ा हुआ था। उनकी चीख निकल गई।

शोर सुनकर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। ललित के गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।

एसीपी अलीगंज ने बताया कि युवक की हत्या किन कारणों से हुई है इसको लेकर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Exit mobile version