Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तालाब में उतराता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

dead body

dead body

सुलतानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौला गांव में गुरुवार की शाम गांव के समीप एक तालाब में लगभग 28 वर्षीय युवक की लाश उतराती देखी गई। तालाब में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मनमोहन पुत्र राम बचन निवासी सेरबा घाट थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या के रुप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुँचे सीओ बल्दीराय राजराम चैधरी व एसओ कूरेभार ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।

नाबालिग ने तालाब में डुबो कर दी बालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि मृतक मनमोहन कूरेभार थाना क्षेत्र के बरौला गांव में अपने ससुराल निर्मला के यहां आया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी पिंकी का रोरोकर बुरा हाल है। 5 वर्षीय अंशिका के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Exit mobile version