Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाले में पड़ा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

The entire family was found dead

The entire family was found dead

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार को एक युवक का शव (Dead Body) नाले में पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर स्थित एक नर्सिग होम के समीप नाले में बुधवार को लोगों ने एक युवक का शव (Dead Body) पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शव की पहचान होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर युवक कौन है और उसकी कैसे की मौत हुई है।

Exit mobile version