Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खून से लथपथ मिला कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी का शव

Dead Bodies

Dead Bodies

मथुरा। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पीछे पोतरा कुंड स्थित जगन्नाथपुरी में रहने वाले कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी का शव (Dead Body) रविवार शाम घर में खून से लथपथ पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों एवं डीगगेट पुलिस चौकी एवं गोविन्द नगर पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को कमरे में से पिस्टल व एक खोखा मिला है। पुलिस संभवत इसे प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का विवाद मान रही है।

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोतरा कुंड के समीप रहने वाले कृष्ण कुमार उर्फ निमाई पंडित (42 वर्ष) व उसकी पत्नी साधना (38 वर्ष) के शव (Dead Body) घर के कमरे में रविवार शाम छह बजे खून से लथपथ मिलने से हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे में निमाई पंडित व उसकी पत्नी साधना लहूलुहान पड़ी थी। पास में ही एक पिस्टल भी थी।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह, गोविन्द नगर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार एवं सीओ सिटी मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि दंपति के तीन बच्चें हैं, बड़ा लड़का 17 वर्ष व दूसरा 15 वर्ष व तीसरी लड़की 13 वर्ष की है। परिवार वाले इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे परिवारिक विवाद मानकर चल रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोविन्द नगर संजय कुमार ने बताया कि घटना हुई है जिसमें निमाई पंडित व उनकी पत्नी साधना की मौत हो गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि गृह क्लेश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है बाकी सीसी टीवी फुटैज चेक किए जा रहे हैं।

Exit mobile version