Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात लापता सिपाही का गंग नहर में मिला शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही का शव (Dead Body)  मंगलवार को गंग नहर में भोला की झाल में मिल गया। सिपाही कई दिन से गायब था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव निवासी गोपीचंद दिल्ली पुलिस में सिपाही था। इस समय वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनकी सुरक्षा में तैनात था। वह अपने घर सात अप्रैल तक की छुट्टी लेकर आया था। 26 मार्च को घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से ही उसकी खोजबीन चल रही थी।

परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की। सिपाही की पत्नी रेखा रानी ने सरधना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर गायब सिपाही का पता लगाने की गुहार लगाई थी।

मंगलवार को गायब सिपाही गोपीचंद का शव (Dead Body) गंग नहर स्थित भोला झाल से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version