Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होटल में मिला डिप्टी सीएमओ का शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र के एक होटल में सोमवार को डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने फंदे से शव लटकता देख सीएमओ को फोन किया। डा सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के निवासी थे। वो प्रयागराज में संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। शव (Dead Body) की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हत्या का अंदेशा जताया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे ।

उन्होने बताया कि होटल के कमरा नंबर 106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से खोला गया। फोरेंसिक टीम ने कमरे में साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।

होटल में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम और पुलिस टीम से केस को वर्कआउट करने के बारे में बात की। स्वास्थ्य विभाग में उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि प्रयागराज पोस्टिंग से पहले उनकी तैनाती मिर्जापुर में थी। अगस्त 2022 में प्रयागराज पोस्ट हुए थे। चूंकि ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ चार किमी. दूर था। इसलिए यही पर रहने लगे थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, किसी से उनका विवाद नहीं था ,वो बहुत मिलनसार थे।

Exit mobile version