Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर से नाराज होकर निकले दिव्यांग युवक का शव वरूणा नदी में मिला

The entire family was found dead

The entire family was found dead

वाराणसी। दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकले 40 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव (Dead body) रविवार को वरूणा नदी में उतराया मिला। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची लोहता पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने के बाद शिनाख्त की और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

वाराणसी आजमगढ़ मार्ग स्थित बावन बिगहवा फकीरपुर गांव के निवासी सोमारू पटेल का दिव्यांग पुत्र दिनेश पटेल दो पूर्व घर से नाराज होकर निकला था। परिजन उसे खोज रहे थे। आज दिनेश का शव लोहता थाना क्षेत्र के भरथरा मथुरापुर गांव के सामने वरुणा नदी में मिला।

गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब तक वहां शव मिलने की जानकारी पर भीड़ जुट गई। भीड़ में शामिल एक युवक ने बताया कि मृतक का चेहरा मथुरापुर के मक्खन पटेल के रिश्तेदार से मिल रहा है।

इस पर पुलिस ने मक्खन पटेल को बुलवाया तो उन्होंने शव (Dead body) का शिनाख्त किया और बताया कि मृतक दिनेश पटेल रिश्ते में उसका फूफा लगते थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो पिता सोमारू पटेल और अन्य भी मौके पर पहुंच गये। पिता सोमारू ने बताया कि दिनेश की पत्नी रेखा और उसके पांच वर्षीय पुत्र की हालत घटना की जानकारी होने पर बिगड़ गई है।

Exit mobile version