Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला मजदूर का संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला शव

Suicide

Suicide

फतेहपुर जिले में शनिवार को ईट भट्ठा में काम करने वाली महिला मजदूर का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला। हालाकि जीवित होने की आशा में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के नंदा पुर गांव के समीप एक ईंट भट्ठे में काम करने वाली महिला मालती देवी( 30) पत्नी अशोक कुमार निवासी महरहा रोड कस्बा बिंदकी का शव भट्टे में स्थित झोपड़ी के अन्दर दोपहर में फांसी के फंदे में संदिग्ध अवस्था में लटका मिला।

परिजनों ने देखा तो महिला को जीवित रहने की आशा पर परिजनों उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां पर चिकित्सक ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी।

IPL 2021: शिखर का चमका बल्ला, दिल्ली ने चेन्नई को रौंदा

बता दे कि बिंदकी कस्बे के महरहा रोड की रहने वाली महिला मालती देवी अपने पति व बच्चों के साथ खजुहा कस्बे के समीप नंदा पुर गांव के बगल में स्थित एक ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करती थी।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के भी लोग पहुंचे और पुलिस से शिकायत करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version