Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोविन्द कुण्ड में उतरता मिला युवती का अर्धनग्न शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर रविवार को गोविंद कुंड में युवती का शव (Dead Body) पानी में उतराता मिला है। सूचना पर इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवती का शव बाहर निकाला गया तो उसके हाथ व पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। मृतका की शिनाख्त के साथ घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

गोवर्धन में एकादशी के अवसर पर शनिवार की रात परिक्रमार्थियों की भारी भीड़ चल रही थी। एकादशी के बाद रविवार सुबह स्थानीय लोगों को आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर स्थित गोविंद कुंड में एक युवती का शव पानी में उतरता दिखा, जिसकी सूचना लोगों ने गोर्वधन थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला।

मृतका का शव (Dead Body)  अर्धनग्नवस्था में था और उसके हाथ-पांव दुपट्टे से बंधे थे। जांच में मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष के आसपास बताई जा रही है और उसका जैकेट से मुंह ढका था। मृतका ने रंगीन छीटदार नीली लैगी पहनी थी। चर्चा है की रात को अंधेरे का लाभ उठा कर कोई युवती की हत्या कर शव को कुंड में डाल गया।

एसआई राजीव गौतम ने बताया कि गोविंद कुंड में एक युवती का शव मिला है। मृतका के दोनों पैरों में बिछिया, पाजेब, बाएं कान में टॉप्स, नाक में पिली धातु की फूल, बाएं हाथ की छोटी ऊंगली में छल्ला पहने है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है, उसके प्रयास किए जा रहे हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच की जा रही है।

Exit mobile version