Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुएं में उतराया मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरगवां गांव की सरहद पर स्थित कुएं में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में सरसों काट रहे किसान जब कुएं से पानी निकालने गए तो उन्होंने छात्रा का शव उतराया देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

सीओ उमाशंकर सिंह और कोतवाल त्रिवेणीलाल सेन ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन शुरू की। शव की पहचान बरगवां गांव निवासिनी लक्ष्मी सिंह पटेल (19) पुत्री स्व. अरविंद कुमार के रूप में उसकी माता और बहन ने की।

छात्रा की मां रेखा पटेल ने पुत्री की हत्या कर शव (Dead Body) कुएं में फेंकने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Exit mobile version