Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला स्वास्थ्य कर्मी का शव

Dead Body

Dead body

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल काॅलेज परिसर में एक स्वास्थ्यकर्मी का शव (Dead Body) मिलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुट गई।

मंगलवार को मेडिकल कालेज परिसर में एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त करीब 27 वर्षीय आकाश गौतम पुत्र स्व. कालका प्रसाद निवासी मेडिकल कालेज कैम्पस के रुप में हुई।

मृतक के भाई नीरज के अनुसार मृतक आकाश मध्य प्रदेश में ग्वालियर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में स्वास्थ्य कर्मी है। उनकी मां झांसी मेडिकल कालेज में कार्यरत है। नीरज के अनुसार लगभग दो वर्ष पहले आकाश की एक जगह शादी तय हुई थी। लेकिन आकाश दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था। जिस कारण शादी तय होने से पहले टूट गई। इधर आकाश जिस लड़की से शादी करन चाहता था उसने भी उसे मना कर दिया। जिस कारण वह परेशान रहने लगा।

तभी से वह अपने परिवार से अलग रहता था। विगत शाम उसकी आकाश से बात हुई थी कि वह ग्वायिलर ड्यूटी जा रहा है। लेकिर वह ड्यूटी नहीं पहुंचा और उसका शव (Dead Body) झांसी मेडिकल कालेज परिसर में मिला। उसकी मौत कैसे हुई इस पर सशंय बना हुआ है।

Exit mobile version