Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाइन होटल के कमरे में मिला होटल कर्मी का शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मुजफ्फरपुर। जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर स्थित लाइन होटल में बुधवार को एक होटल कर्मी का शव (Dead Body) मिला। युवक एक लाइन होटल का ही स्टाफ था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई है। लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। जिस कमरे में युवक का शव था वह कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। उसे तोड़कर पुलिस अंदर गई। फिर, शव को फंदे से उतारा। मृतक बोचहा थाना के विशुनपुर पंचायत गुरह्मि का रहने वाला नितीश कुमार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

मामले मे थानेदार अरविंद प्रसाद ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। हत्या व आत्महत्या की बिंदु पर भी जांच चल रही है।

मामले मे मृतक की मां मीना देवी ने बताया की उनका बेटा पिछले चार महीनों से होटल मे काम करता था। आज सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया की किसी ने बेटे की हत्या कर शव (Dead Body) को टांग दिया है।

ताकि, घटना आत्महत्या लगे। कहा की 5 हजार रुपये महिना मिलता था। कुछ रुपये भी बकाया था। वही, अन्य परिजनों का कहना है की नितीश की किसी से अनबन नही होती थी। आत्महत्या वह नही कर सकता है।

Exit mobile version