Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

Suicide

Suicide

भदोही। जिले के दुर्गागंज क्षेत्र में एक विवाहिता का शव पंखे के कुंडे से झूलता (Hanging) मिला।

पुलिस के अनुसार छनौरा गांव में गत बुधवार देर रात सलमान हाशमी की पत्नी एहतिशाम बानो (22) का शव उसके कमरे में पंखे के सहारे फंदे से झूलता (Hanging) मिला। उसके ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गये हैं। एहतिशाम बानो की शादी अभी कुछ माह पहले हुई थी।

इसकी सूचना मिलने पर दुर्गागंज थाना अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके मायके वालों को सूचित कर दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतका के मायके वालों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version