Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लापता बालक का गड्ढे में मिला शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

बलिया। जिले के सुखपुरा क्षेत्र में दो दिन पूर्व लापता बालक का शव (Dead Body) बुधवार की शाम गांव के ही एक गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के हनुमान गंज गांव निवासी सुशील गौड़ का नौ वर्षीय पुत्र पवन गत दस अप्रैल को लापता हो गया था। परिजनों द्वारा बहुत खोजबीन करने पर भी पवन का सुराग नहीं लगा।

पवन के पिता सुशील गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने सुखपुरा थाने में भारतीय दण्ड संहिता के अपहरण के आरोप की धारा 363 तहत मुकदमा पंजीकृत किया। बुधवार की शाम गांव के ही एक गड्ढे में बालक का शव (Dead Body) पड़ा मिला । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Exit mobile version