Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चार दिन से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला

The entire family was found dead

The entire family was found dead

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता युवक का शव (Dead Body) जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला है।

युवक का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी राजा सिंह (38 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र सिंह चार दिन पूर्व गुरुवार को घर पर बिना कुछ बताये कहीं चला गया था। युवक के घर से गायब होने के बाद से परिजन लगातार उसकी खोज कर रहे थे। रविवार की सुबह लोगों ने यमुना के किनारे जंगल में बबूल के पेड़ से साफी के सहारे युवक का शव (Dead Body) लटका देखा तो इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ‌ साथ ही पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मजदूरी कर अपनी पत्नी उषा सहित चार बच्चों पुत्री अंजली व स्वाति एवं पुत्र सतेंद्र व जितेंद्र का पालन पोषण करता था।

Exit mobile version