Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गर्भवती महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

Dead Bodies

Dead Bodies

गोरखपुर। गीडा थानाक्षेत्र में घर पर मिली गर्भवती महिला की लाश (Dead Boady) क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ससुराल वालों के फरार होने से मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गर्भवती महिला के शव (dead body) की जानकारी पुलिस को दी। महिला के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन की बेटी सुमन की शादी चार वर्ष पूर्व गीडा के बाघागाड़ा जीतपुर निवासी राजकुमार निषाद से हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी स्वीटी है। शनिवार की सुबह एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हाल में लाश मिली है। उसका शव दरवाजे पर पड़ा था और ससुरालवाले घर छोड़कर फरार थे। गांव वालों की सूचना पर गर्भवती के पिता बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पिता गर्भवती के पिता लालमन की तहरीर पर पुलिस ने पति राजकुमार, देवर शिवकुमार, सास हेवंता देवी व पति के जीजा गौतम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी ससुराल वालों की तलाश में जुटी है।

बड़हलगंज के वेसहनी निवासी लालमन की बेटी सुमन की शादी चार वर्ष पूर्व गीडा के बाघागाड़ा जीतपुर निवासी राजकुमार निषाद से हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी स्वीटी है। आरोप है कि अक्सर ससुराल वाले दहेज के लिए सुमन की पिटाई करते थे।

थानाध्यक्ष गीडा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Exit mobile version