Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जंगल में मिला दस वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

murder

murder

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में दस वर्ष की बालिका की हत्या कर दी गयी है। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार डाबरी गांव निवासी एक महिला जंगल करौंदे तोड़ने गयी थी। पीछे पीछे उसकी दस वर्षीय पुत्री भी चली गयी, लेकिन वह रास्ता भटक गयी और मां तक नहीं पहुंच पायी। इस बीच उसकी खोजबीन शुरू हुयी और शाम को उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला।

स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी को ध्वजारोहण से रोकने की साजिश, एजेंसी अलर्ट

सूत्रों ने कहा कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगने की संभावना है।

इस बीच पुलिस को उम्मीद है कि वह शीघ्र ही आरोपी तक पहुंच जाएगी।

Exit mobile version