Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बोरे में मिला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Dead Body

Dead body

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र इलाके में गुरुवार की देर रात को बोरे में महिला का शव मिला। आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर यहां पर फेंका गया है।

चिनहट के मल्हौर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से गुरुवार की देर रात को एक बोरे में महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे से निकालकर शव को कब्जे में ले लिया।

इधर, महिला का शव बोरे में मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद कोई सफलता हाथ नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की हत्या के बाद शव को लाकर यहां फेंका गया है।

सरेराह जेवरात से भरा बैग छीनकर लुटेरा फरार, CCTV खंगाल रही है पुलिस

चिनहट थाना प्रभारी धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला का शव मिला है अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमाट्रम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version