Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मरे मवेशियों के बीच मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

The entire family was found dead

The entire family was found dead

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में निचली गंगा नहर पुल के नीचे से तीन मरे मवेशी के बीच एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव पर नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर सीओ मुकेश प्रताप सिंह पहुंचे। उनके साथ मजिस्ट्रेट करन सिंह भी साथ रहे।

युवक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव इटावा की ओर से बहकर नहर में आया है।

फिलहाल, मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। युवक का शव मवेशियों के बीच फंसा हुआ था। सुबह पुल से निकल रहे वाहन सवारों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने सूचना दी।

इटावा पुलिस की मदद से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मवेशियों व युवक का शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। तेज बहाव की वजह से शव बहते हुए निचली नहर में आए हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version