Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, हत्या का आरोप

Dead Body

Dead Body

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ पर लटका (Hanging) मिलने से हडकंप मच गया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बेला थाने के गांव सूनी खेड़ा निवासी राजेश सिंह चौहान दिल्ली की कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बेटे सत्यम (19) का शव पेड़ पर लटका मिला है। सत्यम फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह बीती चार सितंबर को घर के लिए निकला था और घर नही आया। उसने मां को फोन करके घर न आने की बात कही। इसके बाद उसे संपर्क टूट गया, तो पिता ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच मैनपुरी के भोगांव निवासी ने एक महिला के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला सत्यम के गांव की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि इटावा जिले के थाना भरथना पुलिस ने सत्यम को महिला के साथ पकड़ लिया। जिस पर दोनों पक्षों में समझौता के बाद 14 सितंबर को सत्यम को छोड़ दिया गया और वह गांव आ गया। शनिवार की शाम वह शौच क्रिया के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल सर्विलांस पर लगाया।

रविवार की सुबह जल निगम की पाइप लाईन बिछा रहे मजदूरों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर सत्यम का शव फांसी पर लटका (Hanging) देखा तो सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव थाने ले आई।

परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। एसपी चारु निगम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने शक के आधार पर दबिश देकर गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी चारु निगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा और जांच कर कार्रवाई की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Exit mobile version