Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Dead Body

Dead Body

प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र में स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में रविवार सुबह एक युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नैनी के आनन्द नगर निवासी अशोक पाण्डेय का रिषभ पाण्डेय (23) इकलौता पुत्र था। उसकी शादी मई 2021 को निधि पाण्डेय के साथ हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी अपने मायके में है। रिषभ अपने पिता के साथ दुग्ध डेयरी के कार्य का काम करता था। वह शनिवार की रात आठ बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। देर होती देख उसकी परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।

रविवार सुबह आईटीआई कॉलेज परिसर में स्थित एक पेड़ से रिषभ का शव लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के लोगों ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवक का शव पेड़ में लटका हुआ पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version