Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवक का पानी में शव मिलने से मचा हडकंप

The entire family was found dead

The entire family was found dead

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में आज एक युवक का पानी मे तैरता हुआ शव (Dead Body) बरामद किए जाने से इलाके में हडकंप मच गया।

पुलिस उप अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कस्बे के कोठी ताल में बरामद किए गए युवक के शव की शिनाख्त रूप नगर मोहाल के विनोद कुमार (34) के रूप में की गई है। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। उसके पास निजी तौर पर मकान न होने के कारण गोवर्धन नाथ मेला ग्राउंड के पास स्थित काशीराम कालोनी में उसे आवास एलाट था। विनोद की मौत का कारण स्पष्ट नही है।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि श्रमिक की मौत पर तमाम प्रकार की चर्चाएं लोगो द्वारा की जा रही है। उसे कुछ मित्रो के साथ कल रात कोठी तालाब के निकट देखे जाने की बात कही जा रही है। देर रात अकारण घूमने पर गश्ती पुलिस द्वारा उन्हें वहां से भगाया गया था। भाई मनोज ने घटना पर संदिग्धता व्यक्त की है।

विनोद की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Exit mobile version