Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव बरामद

Dead Body

dead body

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत निचली गंगा नहर में आईटीआई स्कूल के समीप गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव (Dead Body) मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है।शव तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। शव (Dead Body) में से दुर्गन्ध उठ रही थी, जिससे लोगों को वहां खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

युवक का शव नहर में मिलने की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि मृतक के एक हाथ पर प्रेमदास ढकपुरा लिखा हुआ है। पुलिस युवक के बारे में जानकारी करा रही है।

Exit mobile version