Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मीट फैक्ट्री में मिला युवक का शव

The entire family was found dead

The entire family was found dead

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा नगर में गुरूवार को एक युवक का शव (Dead Body) एक मीट फैक्ट्री परिसर में रस्सी से लटका मिला है।

परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस सूत्रों ने बताया उत्तम कुमार (30) मूडा खेड़ा रोड स्थित आबदा नगर में मदीना फूड फ्रोजन मीट फैक्ट्री में पैकिंग ठेकेदार का काम करता था। आज उसका शव (Dead Body) रस्सी से लटका मिला।

परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है क्योंकि मामला दो संप्रदायों से जुड़ा है। इस कारण पुलिस एहतियात बरत रही है। कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।

Exit mobile version