Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो दिन से गायब युवक का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

Dead Bodies

Dead Bodies

फतेहपुर। जिले में रविवार को दो दिन से गायब युवक का शव (Dead body) कुएं में पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के दो दिन से परिजन लगातार युवक की खोजबीन में लगे थे। परिजन शव देखकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की हत्या के मानकर जांच कर रही है। मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ शुरू की है।

बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी परीक्षित उर्फ़ आशु ( 28) पुत्र राजू दुबे का शव पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया है। पुलिस ने क्षत विक्षत शव को देखकर युवक की हत्या किये जाने की बात कही है। पिता राजू दुबे ने बताया कि दो दिन पहले मेरा सबसे बड़ा पुत्र परीक्षित उर्फ़ आशु घर से खेतों में खाना बनाने के लिए बर्तन और चावल आदि लेकर गया था और बोला था कि आज चोखा बाटी खेत पर बनाएंगे।

शाम तक घर न पहुंचने पर हम लोग खेतों में आए तो देखा कि वहां कोई नहीं था। विगत तीन वर्षों से लगातार मेरा लड़का खेतों में ही रहता था। केवल खाना खाने के लिए घर जाता था। दूसरे दिन हमने रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां पूछताछ की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

आज सुबह मेरा छोटा लड़का आयुष खेतों की तरफ आया तो उसने देखा कि मेरे ही कुएं में उसका शव उतराते हुए दिखाई दिया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता राजू दुबे ने बताया कि अपने गांव के ही दो दोस्तों के साथ पार्टी करने खेतों में गया था तभी से घर वापस नहीं आया।

थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के चेहरे पर कटे का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि युवक की किसी धारदार हथियार से की गयी है। हत्या के मामले में मृतक के दोस्त जीतू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुरूप अग्रिम जांच की जायेगी।

Exit mobile version