Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ग्रामीण क्षेत्र में जली कार में जला शव बरामद

Dead Body

Dead body

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के फरह थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस ने एक जली हुई कार बरामद की, जिसमें से एक शव (Dead Body)  भी जली हुई अवस्था में बरामद किया गया।

नागरिकों की सूचना पर फरह परखम मार्ग पर पहुंची पुलिस ने कार को थाने में खड़ा कर दिया है जब कि शव (Dead Body)  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार शव किसी पुरूष का है।

एसपी सिटी डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि कार के नम्बर से यह पता चला है कि कार का मालिक आगरा का है। पुलिस की टीम आगरा मालिक के पते पर भेजी गई है तथा उसके आने पर ही पता चल सकेगा कि यह दुर्घटना है या इसके पीछे कोई साजिश है। उन्होंने बताया कि जिले की फोरेंजिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिये हैं।

Exit mobile version