Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर यमुना में फेंके शव, आरोपियों की तलाश जारी

murder

murder

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला प्रकाश में आया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर उनके शव यमुना में फेंक दिये थे।

सिरसागंज इलाके के पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध पांच लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कराया गया है।

आरोपियों में लड़की के पिता, उसके चाचा और पिता के साथी है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शवों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाये गए हैं।

उन्होंने बताया कि सिरसागंज क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी एक युवक और एक युवती 31 जुलाई को अचानक लापता हो गये थे। लड़की के परिजनों ने इन्हें कहीं से खोज निकाला और 10 अगस्त को घर ले आए। उसके बाद उसी दिन दोनों की हत्या कर दी गई और शव नसीरपुर क्षेत्र में बटेश्वर वाली रास्ता पर बने पुल से यमुना नदी में फेंक दिये थे।

श्री कुमार ने बताया कि इस मामले में एक मोड़ तब आया जब युवक के परिजनों ने उसकी गमशुदगी दर्ज करायी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़की के पिता ने बताया कि उसने ही युवक व बेटी की हत्या करने के बाद उनके शव यमुना नदी में फेंक दिये है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version