Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक (SP MLA) पर शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला किया गया है। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब वह देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हमलावरों ने पथरवार कर पूर्व विधायक के काफिले पर हमला कर कार का पीछला शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

कानपुर जनपद के बिठूर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला (SP MLA Muneendra Shukla) के काफिले पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। हमले में उनकी चलती कार पिछला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत की बात यह रही कि हमले में पूर्व विधायक मुनिंद्र शुक्ला सहित मौजूद सभी लोग सुरक्षित है। किसी को भी किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

बात दें कि पूर्व विधायक (SP MLA) शुक्रवार देर रात एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर चौराहे के पास पूर्व विधायक के काफिले पर हमला हुआ है। पूर्व विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मौके से ही अम्बर दीक्षित और ऋषभ यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं घटना को अंजाम देने वाला सुमित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुतिलस दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया की पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं फरार सुमित की तलाश में ​दबिश दे रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version