• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, घर में घुसे लुटेरे ने चाकू से किए 6 वार

Writer D by Writer D
16/01/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से रात 2.30 बजे के आसपास मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में घुसा। हमलावर के साथ हाथापाई के दौरान उन पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) मुंबई के लीलावती अस्पताल में हैं, जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि उनके शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं। सैफ की गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें आई हैं।

सैफ (Saif Ali Khan) की न्यूरो सर्जरी हो गई है। उनके शरीर से दो से तीन इंच लंबा शार्प ऑब्जैक्ट निकाला गया है। यह चाकू का ही हिस्सा बताया जा रहा है। अब सैफ अली खान की कॉस्मैटिक सर्जरी की जा रही है।

इस हमले में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की हाउस हेल्प भी घायल हुई हैं। हाउस हेल्प को मामूली चोटें आई हैं। सूत्रों का कहना है कि घर में एक Duct थी, जो बेडरूम के भीतर खुलती थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि ऐसी संभावना है कि इसी Duct से चोर घर में घुसे थे।

एक अज्ञात शख्स ने बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर पर आधीरात को उन पर हमला किया। सैफ पर छह बार चाकू से वार किए गए हैं जिनमें से दो वार बहुत गहरे हैं। इनमें से एक वार सैफ की रीढ़ की हड्डी के पास किया गया है।

बच्चों के कमरे में हुई थी वारदात

सूत्रों का कहना है कि ये घटना सैफ अली खान के बच्चों तैमूर और जेह के कमरे में हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर अंदर कैसे घुसे। पुलिस पता लगा रही है कि क्या हमलावर बाहर से आए थे या फिर पहले से ही अंदर थे।

सैफ के पीआर का कहना है कि नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली हेल्पर) रात के 2.30 बजे के आसपास कुछ आवाज सुनकर उठी। घर पर सैफ अली का पूरा परिवार सो रहा था। सैफ अली खान आवाज सुनकर जागे और उन्होंने हमलावर का सामना किया। सैफ ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। इस हाथपाई में हमलावर ने उन पर कई वार किए और हमलावर भाग खड़े हुए।

सैफ की पत्नी करीना कपूर की टीम की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि घर में लूट की कोशिश की गई। सैफ घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी तरह के कयास लगाने से बचने का अनुरोध करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने 7 टीम का गठन किया है जो हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस सैफ के घर पहुंच गई है और पांच हाउस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। इस घटना को लेकर हाउस हेल्प का एंगल भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि घर में घुसे हमलावर की हाउस हेल्प से बहस हो रही थी, जिसे शांत कराने के लिए सैफ बीच में आए।

Tags: Saif Ali Khan
Previous Post

कुंदरु का अचार सेहत के लिए होता है फायदेमंद, नोट करें रेसिपी

Next Post

भारत ने अंतरिक्ष में रच दिया इतिहास, ISRO के SpaDeX ने पूरा किया डॉकिंग प्रोसेस; ऐसा करने वाला बना चौथा देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
Parashurama Jayanti
Main Slider

परशुराम जयंती के दिन करें इन मंत्रो का जाप, जीवन में बढ़ा जाएंगी खुशियां

10/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर इस रंग के पहने कपड़े, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

10/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया के दिन करें तिजोरी से जुड़े ये उपाय, बढ़ेगी समृद्धि

10/04/2026
Next Post
ISRO's SpaDeX completed the docking process

भारत ने अंतरिक्ष में रच दिया इतिहास, ISRO के SpaDeX ने पूरा किया डॉकिंग प्रोसेस; ऐसा करने वाला बना चौथा देश

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi राहुल गांधी

सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति ‘मित्र’ मुनाफा कमाने में मस्त : राहुल

21/11/2020
Kareena Kapoor shared a special post on completing 21 years in industry

इंडस्ट्री में 21 साल पूरे होने पर करीना कपूर ने साझा की स्पेशल पोस्ट

01/07/2021
CBSE

कल है CBSE 12th का मैथ्स का पेपर, जानें कैसा होगा पेपर

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version