Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जमानत पर बाहर आए अखलाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर जानलेवा हमला

विशाल राणा पर जानलेवा हमला

विशाल राणा पर जानलेवा हमला

दादरी के बिसाहड़ा में अखलाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल राणा को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारने का मामला सामने आया है। राणा की छाती में गोली लगी है। जारचा इलाके की घटना है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विशाल पर इससे पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। पिछले साल भी आपसी विवाद में बिसाहड़ा गांव के तीन युवकों ने विशाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। बिसाहड़ा के अखलाक हत्याकांड का मुख्य आरोपी विशाल इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है।

कोरोना संकट में नये कानून लाने की सरकार को इतनी जल्दी क्या थी : राहुल

बता दें कि गौतम बुद्ध नगर जिले की दादरी तहसील के बिसाहड़ा गांव में 28 सितंबर 2015 को गोमांस के शक पर अखलाक नाम के बुजुर्ग की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी जिसमें मुख्य आरोपी विशाल राणा भी शामिल था। इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोड़ कर रख दिया था।

Exit mobile version