• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मूक-बधिर दलित बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से जलाया

Writer D by Writer D
17/04/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। यूपी के रामपुर में बुधवार को एक 11 साल की मूक-बधिर दलित बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया। पीड़िता के साथ सिर्फ रेप (Rape) ही नहीं किया गया, बल्कि प्राइवेट पार्ट्स पर सिगरेट से जलाने से लेकर काटने और कई चोटों के निशान पाए गए। मंगलवार शाम से लापता बच्ची बुधवार सुबह एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। वहीं, पुलिस ने देर रात हाफ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता एक किसान हैं। बच्ची लापता थी और उसके पिता अपनी गायब बेटी को ढूंढ़ते परेशान थे। बुधवार सुबह को, गांव के ही एक शख्स ने बच्ची को उसके घर से करीब 500 मीटर दूरी पर खेत में बेहोशी की हालत में पाया। बच्ची नग्न अवस्था में थी और उसके चेहरे पर सूजन थी। पीड़िता के शरीर से खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि बाद में उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया। पीड़िता शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयपाल सिंह ने बताया कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई। अधिकारी ने बताया कि रेप (Rape) पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित की हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हाफ एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कथित तौर पर उसी गांव का है, जहां की पीड़िता है।

एक मीडिया हाउस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल एग्जामिनेशन करने वाली डॉ. अंजू सिंह का कहना है कि यह साफ तौर पर रेप का केस है। इसमें एक से अधिक लोग शामिल हो सकेत हैं, क्योंकि लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर कई चोटें पाई गई हैं। बच्ची के चहरे पर सूजन थी। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। वह इतनी डरी हुई थी कि कुछ भी कह नहीं पा रही थी।

Tags: crime newsRampur News
Previous Post

इस गर्मी खरीदें ये लेटैस्ट डिजाइन के सनग्लासेस, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Next Post

AAP के वरिष्ठ नेता के घर सीबीआई की रेड, AAP बोली- फिर से शुरू हो गया बीजेपी का गंदा खेल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

20/03/2026
CM Yogi
Main Slider

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

20/03/2026
Yogi government
Main Slider

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

20/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन: एके शर्मा

20/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

विश्व गौरैया दिवस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

20/03/2026
Next Post
Durgessh Pathak

AAP के वरिष्ठ नेता के घर सीबीआई की रेड, AAP बोली- फिर से शुरू हो गया बीजेपी का गंदा खेल

यह भी पढ़ें

Sewage Management Project

नमामि गंगे की बैठक में आगरा के लिए बड़ी सौगात, 126 करोड़ की सीवेज प्रबंधन परियोजना को मिली मंजूरी

22/05/2025

IPL: RPSG को लखनऊ और CVC कैपिटल को मिली अहमदाबाद की टीम

25/10/2021
BSF

BSF कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास वाले करें अप्लाई

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version