Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Malvi Malhotra

मालवी मल्होत्रा

नई दिल्ली| टेलीविजन एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा ​​पर मुंबई में घर के बाहर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।

हमलावर ने मालवी को तीन बार चाकू से मारा। यह घटना तब की है जब वह सोमवार रात अपने घर लौटकर आ रही थी। इसके बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उस शख्स के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। अभी मालवी की स्थिति नार्मल है, वह खतरे से बाहर आ चुकी हैं।

राजग के झूठे वादे से बिहार के लोग पलायन को मजबूर: प्रिंयका चतुर्वेदी

रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान कुमार महिपाल सिंह के रूप में की गई है। वह अपनी ऑडी कार में पहुंचा, मालवी पर हमला किया और घटनास्थल से भाग गया। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मालवी द्वारा दर्ज एफआईआर में उन्होंने कहा कि वह शख्स उनसे शादी करना चाहता था। जब उन्होंने शादी करने से इनकार किया, तो उसने मालवी पर हमला कर दिया।

गौरतलब है मालवी सोमवार रात को वर्सोवा में एक कॉफी शॉप से ​​वापिस आ रही थीं। तभी महिपाल सिंह ने उन्हें रास्ते में रोका। उसने कहा कि वह उनसे बात करना चाहता है, लेकिन मालवी ने बात करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने चाकू निकाला और मालवी के पेट पर हमला किया। इसके साथ ही उसने दाहिनी कलाई और बाएं हाथ पर भी हमला किया।

Exit mobile version