Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाइक सवार दम्पति पर गिरा हाईटेंशन तार, पत्नी की मौत

5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव तरौली सेही मार्ग पर बुधवार बाइक पर बिजली का तार टूट कर गिरने से बाइक में आग लग गई। वही करंट से पत्नी की मौत (Death) हो गई और पति गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

गमी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे 60 वर्षीय गिरिराज व उनकी पत्नी गुड्डी पर बुधवार गांव तरौली सेही मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। बाइक सवार गुड्डी पत्नी गिरिराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही बाइक सवार पति गिरिराज गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान बाइक में आग लग गई। पति-पत्नी को झुलसता देख राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद पॉवर सप्लाई बंद कराई।

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल गिरिराज को तारों से अलग किया। महिला की तब तक मौत हो चुकी थी। गिरिराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां हालत नाजुक बनी हुई है।

Exit mobile version