Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वृद्ध के ऊपर पेड़ की डाल गिरने से मौत, मचा कोहराम

Dead Bodies

Dead Bodies

सुल्तानपुर थाना करौदी कला के निवासी एक वृद्ध बाजार से घर लौट रहे थे कि रास्ते में पेड़ की डाल उनके ऊपर आ गिरी, जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

करौदीकला बाजार से बुधवार की शाम को घर लौट रहे विदेशी मुसहर (70) पुत्र खूबई उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम पाकडपुर (केवटहिया) के ऊपर पेड़ की डाल गिरने से मृत्यु हो गई।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version