Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो मंजिल मकान की छत गिरने से दो बहनों की मौत

The entire family was found dead

The entire family was found dead

ललितपुर। जिले में गुरुवार को दो मंजिला मकान की छत गिरने से दो सगी बहनों की मलबे में दबकर मौत (Death) हो गयी।

पुलिस ने बताया कि थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम इमलिया कला निवासी सविता ( 35 वर्ष ) अपने पति की मौत के बाद अपनी 4 बेटियों के साथ रहती हैं । एक बेटी अपने मामा के घर गई हुई थी । सविता अपनी बेटी राजमणि ( 14 ) , अदितिराजा (05) और मोहिनी राजा (10) के साथ दो मंजिला मकान में थी कि मकान के दूसरी मंजिल की छत अचानक ढह कर गिर गई जिससे चारों मां बेटी मलबे में दब गई ।

पड़ोस के ग्रामीणों ने छत गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंच सभी घायलों को मलबे से बाहर निकला और बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने राजमणि ( 14 ) और अदितिराजा ( 5 ) को मृत घोषित कर दिया । वहीं मां सविता राजा और तीसरी बहन मोहिनी की हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नाराहट भगवानदास उमराव मौके पर पहुंचे, उन्होंने मौके का निरीक्षण कर दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Exit mobile version