Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी से मिलने गए युवक की मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या आरोप

murder

murder

मुंबई जाने से पहले एक युवक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस पर मृतक की मां ने ससुराली जनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

घटना अतर्रा अंतर्गत मोहतरा गांव में हुई। इसी थाना क्षेत्र के हड्डी पुरवा की रहने वाली प्यारी पत्नी राम बहादुर ने आरोप लगाया कि उसका पुत्र मूलचंद (22) अपनी पत्नी से मिलने ससुराल मोहतरा गांव गया था। मंगलवार की रात ससुराल वालों ने खबर दी कि उसके बेटे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मां ने आरोप लगाया उसकी पत्नी ससुर व साले ने मिलकर उसे शराब पिलाकर मार डाला और उसके बाद शव को कुएं में फेंक कर हत्या को दुर्घटना में बदलने की कोशिश की।

इस सम्बंध में मृतक के चाचा ने बताया कि ससुराली जन कहते हैं कि दोनों कुएं के पास बैठकर शराब पी रहे थे तभी दोनों कुएं में गिर गए जिससे मूलचंद की मौत हो गई। चाचा ने बताया कि मृतक तैरना जानता था और उसका साला अजय (20) जो तैरना नहीं जानता था वह बच गया। उसे कुछ भी नहीं हुआ, यह कैसे संभव है कि जो तैरना जानता है उसकी मौत हो जाए जो तैरना नहीं जानता वह जीवित बच जाए।

उन्होंने बताया कि मूलचंद मुंबई में काम करता है और उसे घटना वाले दिन ही मुंबई जाना था लेकिन उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई। वही थानाध्यक्ष अतर्रा ने इस सम्बंध में बताया कि फिलहाल मामला विवेचना में है, पोस्टमार्टम होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version