Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आध्यात्मिक गुरु राम रावजी महाराज का निधन, पीएम व गृहमंत्री ने जताया शोक

आध्यात्मिक गुरु राम रावजी महाराज का निधन Death of spiritual guru Ram Raoji Maharaj

आध्यात्मिक गुरु राम रावजी महाराज का निधन

नई दिल्ली। बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु संत राम रावजी महाराज का शनिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। यह जानकारी उनके करीबियों ने दी है। राम रावजी महाराज के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख जताया है। पीएम ने आध्यात्मिक गुरु को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने, साक्षरता को प्रोत्साहन देने और दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जाने जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने आध्यात्मिक गुरु संत राम रावजी महाराज ने निधन पर दुख जताया है।  वहीं सभी राजनीतिक दलों ने आध्यात्मिक गुरु के निधन पर संवेदना जाहिर की है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम रावजी महाराज का निधन बंजारा समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीक करके कुछ ही दिन पहले उनसे हुई मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि दुख की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।

Exit mobile version