Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Cyclone Otis से मरने वालों की संख्या 48 हुई, बचाव अभियान जारी

Cyclone Midhili

Cyclone Midhili

मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तटीय क्षेत्र में चक्रवात ‘ओटिस’ (Cyclone Otis) के प्रभाव के कारण कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, मैक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चक्रवात ‘ओटिस’ (Cyclone Otis) बुधवार तड़के 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तट पर पहुंचा था। इस प्राकृतिक आपदा में अधिकतर की जान अकापुल्को में गई।

खबरों के अनुसार, गुएरेरो राज्य के गवर्नर ने इससे पहले लापता लोगों की संख्या 10 बताई थी जो बढ़कर अब 36 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को मृतक संख्या 39 बताई थी जिसके बाद इसमें फिर से इजाफा हुआ है। मृतकों में से 43 अकापुल्को शहर से और पांच पास के कोयुका दे बिनेतेज शहर से हैं।

अकापुल्को में परिजनों ने रविवार को अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार किया। वहीं सरकारी कर्मचारी और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने चक्रवात के कारण सड़कों पर जमा मलबे और गंदगी को साफ किया।

Cyclone Biparjoy: बारिश ने यहां तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, ये जिले में अलर्ट जारी

राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने शनिवार को कहा कि उनके विरोधी उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए मृतकों की संख्या बढ़ा चढ़ाकर बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सैकड़ों परिवार अब भी अपने प्रियजनों के संदेश का इंतजार कर रहे हैं और मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

Exit mobile version