Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कैसीनो में लगी आग से मरने वालों की संख्या 25 हुयी

Casino

10 people burnt alive in casino fire

नोम पेन्ह। कंबोडिया में थाइलैंड की सीमा के पास एक होटल कैसीनो (Casino) में बुधवार रात को लगी भीषण आग (Fire) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

अधिकारियों ने शुक्रवार यह जानकारी दी।

बंतेई मीनचे प्रांतीय सूचना विभाग के निदेशक सेक सोखोम ने मीडिया को बताया, ” बचाव दल ने आज सुबह होटल कैसीनो के जले हुए कमरों से छह और शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या 25 हो गई है।”

कंबोडियाई प्रधानमंत्री सैमडेच टेको हुन सेन ने भीषण आग में मारे गए लोगों के के प्रति शुक्रवार को गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि आग में 73 अन्य लोग घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग में मारे गए लोगों की अभी भी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि थाईलैंड की सीमा के पास एक शहर पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में बुधवार आधी रात को भीषण आग गयी थी।

Exit mobile version