Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना की फुल स्पीड, मुंबई में 24 घंटे में हुई इतनी मौतें

Corona

Corona

मुंबई। मायानगरी में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में शनिवार को कोरोना (Corona) के 2054 नए केस सामने आए, जबकि कोरोना की वजह से 2 मरीजों की मौत हो गई। हेल्थ एक्सपर्ट्स मुंबई में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं।

मुंबई में कोरोना (Corona) विस्फोट होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3883 नए केस मिले हैं।

इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में 4,165 कोरोना केस दर्ज किए गए थे। वहीं 3 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था। जबकि मुंबई में कोरोना के 2255 नए मामले दर्ज किए गए थे, 2 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि गुरुवार को 12,847 नए मामले दर्ज किए गए थे। सबसे अधिक 4,255 मामलों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर था। इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार को 14 मौतें दर्ज की गईं थीं।

नगर निगम लखनऊ जोन-2 ने किया सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि संक्रमण बढ़ने के बावजूद अभी भी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 2 से 3 फीसदी ही है। उन्होंने बताया था कि अभी कोरोना का नया वैरिएंट सामने नहीं आया है। उन्होंने ये भी बताया कि मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 40 फीसदी के करीब पहुंच गया है।

Exit mobile version