• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्तफिजुर पहले खिलाड़ी हैं, फिर… बांग्लादेशी क्रिकेटर पर बहस में कूदे ये दिग्गज

Writer D by Writer D
04/01/2026
in खेल
0
Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्फिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को IPL से निकाले जाने के बाद सरगर्मी थोड़ी बढ़ गई है। राजनीतिक दल के लोग जहां इसे लेकर सरकार पर निशाना साध रहे है तो वहीं क्रिेकेट जुड़े लोगों में कुछ इसके फेवर में हैं तो कुछ विरोध में अपनी राय रख रहे हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि ये हो हल्ला क्यों मचा है? दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर IPL में मुस्तफिजुर रहमान के खरीदे जाने को लेकर KKR और शाहरुख खान का विरोध हुआ। IPL से मुस्तफिजुर को निकाले जाने की मुहिम सी चल पड़ी, जिससे दबाव बना और BCCI को मुस्तफिजुर को IPL से बाहर करने का निर्देश देना पड़ा।

BCCI के निर्देश पर KKR फ्रेंचाइजी ने तो मुस्तफिजुर को बाहर कर दिया मगर उसके बाद ये मामला बहस का बन गया। क्रिकेट के जानकार, राजनीतिक दल के लोग, क्रिकेट फैंस, पूर्व क्रिकेटर सभी इसमें कूद पड़े और अपनी राय रखने लगे।

रिंकू सिंह के कोच मसूद उज जफर अमिनी ने एक इंटरव्यू में मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को हटाने के BCCI के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही ये भी कहा कि मुस्तफिजुर, हिंदू या मुसलमान, से पहले एक खिलाड़ी है। ऑक्शन में उसके लिए बोली लगाने वाली KKR अकेली नहीं थी। बाकी टीमों ने भी बोली लगाई थी। आखिर में बाजी KKR के नाम रही। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के लिए उसका धर्म बाद में आता है।

रिंकू सिंह के कोच ने आगे कहा कि खेल और पॉलिटिक्स दो अलग-अलग बातें हैं, इसलिए खिलाड़ियों के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की मांग पर मुस्तफिजुर को बाहर किया गया है और चूंकि BCCI ने इस मामले में फैसला ले लिया है, तो सभी को उसे स्वीकार करना होगा।

पूर्व क्रिकेटरों ने फैसले को ठहराया सही

आकाश चोपड़ा और मनोज तिवारी जैसे भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के BCCI के फैसले को सही ठहराया है।

हालांकि एक सोशल मीडिया यूजर मुस्तफिजुर को IPL 2026 से बाहर करने के फैसले से इत्तेफाक नहीं रखता। साथ ही अपने पोस्ट के जरिए कई सवाल भी पूछता है।

Tags: mustafizur rahman
Previous Post

ट्रंप कर सकते हैं, मोदी क्यों नहीं?, ओवैसी ने 26/11 के मास्टरमाइंड को भारत लाने की दी चुनौती

Next Post

वेनेजुएला की गैर जरूरी यात्रा से बचें…भारत ने जारी की एडवाइजरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
India

वेनेजुएला की गैर जरूरी यात्रा से बचें…भारत ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें

UPSEE-2020

UPSEE-2020 परीक्षा की तैयारियां पूरी, 206 केंद्रों पर होगी परीक्षा 20 सितम्बर को

19/09/2020
जलशक्ति मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह

उप्र में सौर ऊर्जा का उत्पादन पीपीपी मॉडल के आधार पर होगा : सिंह

03/11/2020
world bank

सरकारी कंपनियों के विनिवेश व निजीकरण के मुद्दे पर सरकार विश्व बैंक से लेगी सलाह

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version