Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी निकले कोरोना पॉजिटिव

Debina Bonnerjee Gurmeet Choudhary

गुरमीत चौधरी देबीना बोनर्जी

नई दिल्ली| टीवी कपल देबीना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी इन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। गुरमीत ने ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए तो गए हैं, लेकिन हम ठीक हैं। दोनों ही होम आइसोलेशन में हैं।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63.82 लाख से अधिक, 52.73 लाख लोग रोगमुक्त

गुरमीत लिखते हैं, “मेरी पत्नी देबीना और मैं कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। हम, टचवुड, ठीक हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं। होम आइसोलेशन में हैं। हमारे कॉन्टैक्ट में जो व्यक्ति आया है वह खुद का टेस्ट करा ले और ध्यान रखे। सभी का शुक्रिया, इतना प्यार देने के लिए।”

भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं तथ्य छुपाओ सत्ता बचाओ’ है : राहुल-प्रियंका

यही पोस्ट देबीना ने इंस्टाग्राम पर लिखी। टीवी सेलेब्स ने दोनों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी हैं। इसमें मौनी रॉय, रश्मि देसाई और जय भानुशाली शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हाल ही में श्वेता तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। वह इस समय होम क्वारंटाइन हैं। इसके अलावा पार्थ समथान, सचिन त्यागी, राजेश कुमार, नवीना बोले, सारा खान, अदिती गुप्ता, श्रेणु पारिख, दिशा परमार समेत कई सेलेब्स कोविड-19 संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Exit mobile version