Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

28 दिसंबर राशिफल: जानें कैसा बीतेगा आपका साल 2020 का आखिरी सोमवार

मेष जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नई ऊर्जा के साथ आज के दिन को बिताएंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में कुछ बदलाव होंगे।

मिथुन आज का दिन थोड़ा कमजोर है. हालांकि, सोचे हुए काम पूरे होने से ख़ुशी मिल सकती है। लेकिन विरोधियों पर आप छाए रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा दिन है।समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें। आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे लेकिन आप को सुकून देंगे।

सिंह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्य में विलंब होगा। आपकी मेहनत को रंग लाने में समय लगेगा। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है।

कन्या शिक्षा में सफलता मिलेगी. पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना। रहेगा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला किसी कारण से बिजनेस का अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। घरेलू खर्च होंगे लेकिन परिवार में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में कम दूसरे के कामों मे ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे। आज का दिन किसी यात्रा पर जाने में बेहतर रहेगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु आपके लिए आज का दिन स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा।

मकर ऑफिस में काम को लेकर सीनियर के साथ थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। स्वयं पर भी अधिक ध्यान देंगे खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है।

कुंभ आपकी मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ अधिक टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। आपके खर्चे भी काफी अधिक होंगे।

मीन आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। आपके सामने करियर के नए अवसर खुलेंगे। कलात्मक कार्यों में मन लगेगा।

Exit mobile version